Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रपति भवन में लगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोट्रेट पर विवाद 

 नई दिल्ली  
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाए हफ्ते भर ही नहीं बिते थे कि अब उनकी एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है दरअसल, वो राष्ट्रपति भवन में लगी हुई है। राष्ट्रपति भवन में लगी तस्वीर को कुछ लोग नेताजी की जगह एक अभिनेता की तस्वीर बता रहे हैं जो कि साल 2019 में नेताजी पर बनी बायोपिक गुमनामी में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका में नजर आए थे।

हालांकि बीजेपी के सूत्रों ने अभिनेता की तस्वीर होने वाले आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नेताजी का यह फोटो उनके परिवार ने पद्मश्री अवार्ड विजेता आर्टिस्ट परेश मैती को दिया था। इस फोटो के आधार पर ही उन्होंने पोट्रेट बनाया है। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि जिस फोटो को लेकर बहस छिड़ी हुई है वो प्रोसेनजीत की तरह नहीं है और इसे लेकर एक अनावश्यक विवाद हो रहा है।

 

#सुभाष चंद्र बोस

Source : Agency

पाठको की राय